नेहा ने दिया बेहतरीन भाषण
संवाद सहयोगी, चंबा : भाषा एवं संस्कृति विभाग चंबा की ओर से जिला मुख्यालय स्थित रंगमहल में वीरवार
संवाद सहयोगी, चंबा : भाषा एवं संस्कृति विभाग चंबा की ओर से जिला मुख्यालय स्थित रंगमहल में वीरवार को ¨हदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। पखवाड़े में भाषण, प्रश्नोत्तरी तथा निबंध लेखन इत्यादि प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा की नेहा ने पहला तथा युक्ति भारद्वाज ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, होली हिमालय स्कूल चंबा का अब्दुल रहमान तीसरे स्थान पर रहा। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कन्या विद्यालय की अपूर्वा पांडय ने पहला तथा निशा शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि तीसरे स्थान पर डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबी की गरिमा महाजन रहीं। प्रश्नोत्तरी में डीएवी स्कूल चंबा की आरूषी सोनी पहले स्थान पर रहीं। वहीं दूसरा स्थान भारतीय पब्लिक स्कूल की युक्ति चौहान ने हासिल किया। तीसरे स्थान कियाणी स्कूल की तनिशा शर्मा तथा डीएवी स्कूल चंबा की अपराजिता शर्मा रहीं। इन प्रतियोगिताओं में डॉ. संतोष कुमार, शरत शर्मा, जतिन जसवाल तथा सुरेंद्र ठाकुर ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस उपलक्ष्य पर जिला भाषा अधिकारी सुरेश राणा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए निर्णायक मंडल, बाहर से आए हुए अध्यापकों तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।