चुवाड़ी अस्पताल में डॉक्टरों के चार पद खाली
संवाद सूत्र, चुवाड़ी : सिविल अस्पताल चुवाड़ी में डॉक्टरों के चार पद कई वर्षो से खाली हैं लेकिन सरकार इ
संवाद सूत्र, चुवाड़ी : सिविल अस्पताल चुवाड़ी में डॉक्टरों के चार पद कई वर्षो से खाली हैं लेकिन सरकार इन्हें भरने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल में चार डॉक्टर ही सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से एक पद वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी का है। जिन्हें अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था के साथ मरीजों को भी देखना पड़ रहा है। डॉक्टरों की कमी से मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। एक डॉक्टर आपातकालीन सेवा के साथ प्रसूती कक्ष व 40-50 मरीजों को भी देख रहा है। एक डॉक्टर के छुट्टी पर जाने के कारण अस्पताल में दो ही डॉक्टर सेवाएं देते हैं। इस दौरान यदि दुर्घटनाग्रस्त मरीज का इलाज या मृतक का पोस्टमार्टम करना पड़े तो अस्पताल में एक ही डॉक्टर सेवाएं दे पाता है।
र¨वद्र ¨सह, मान ¨सह, सुरेंद्र ¨सह, दीपक, चमन व नरेंद्र ने स्वास्थ्य मंत्री कौल ¨सह ठाकुर व पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप ¨सह पठानिया से मांग की है कि चुवाड़ी अस्पताल में डॉक्टरों के पदों को जल्द भरा जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. अशोक गुप्ता ने कहा कि सरकार को डॉक्टरों के रिक्त पदों के बारे में अवगत करवा दिया है।