महिला ने गलती से निगला जहर, मौत
संवाद सहयोगी, चंबा : ग्राम पंचायत उटीप के गांव काकडोलू में एक महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लि
By Edited By: Published: Tue, 31 Mar 2015 06:20 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2015 06:20 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : ग्राम पंचायत उटीप के गांव काकडोलू में एक महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेबी पत्नी राजकुमार निवासी काकडोलू गांव ने सोमवार रात गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने एंबुलेंस के माध्यम से उसे क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। मंगलवार को महिला ने दम तोड़ दिया। डीएसपी हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें