कांग्रेस सरकार की नाकामियां घर-घर पहुंचाएं : चौहान
संवाद सहयोगी, चंबा : भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को परिधि गृह चंबा में बूथ अध्यक्षों की बैठक का आयो
संवाद सहयोगी, चंबा : भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को परिधि गृह चंबा में बूथ अध्यक्षों की बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता सदर के विधायक बीके चौहान ने की। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के साथ बूथ अध्यक्षों को घर-घर जाकर केंद्र सरकार की नीतियों व जनहित कार्यक्रमों और प्रदेश सरकार की नाकामियों को पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही भाजपा के डिजीटल अभियान को सफल बनाने के लिए भी पदाधिकारियों से चर्चा कर सुझाव मांगे गए।
इस मौके पर विधायक बीके चौहान ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस सरकार भाजपा के कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्य की वाहवाही लूट रही है। उन्होंने भाजपा बूथ अध्यक्षों को आदेश दिए कि केंद्र सरकार की चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों से आम लोगों को अवगत करवाकर इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। वहीं प्रदेश सरकार की नाकामियों को भी घर-घर जाकर लोगों को बताएं।