चुवाड़ी के जंगलों में हो रहा अवैध शिकार
चुवाड़ी : तहसील मुख्यालय भटियात के साथ लगते गांवों में अवैध शिकार सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। चुव
By Edited By: Published: Sat, 31 Jan 2015 10:15 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jan 2015 10:15 PM (IST)
चुवाड़ी : तहसील मुख्यालय भटियात के साथ लगते गांवों में अवैध शिकार सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। चुवाड़ी के जंगलों में शिकारी जंगली जानवरों पर बंदूकें तान रहे हैं। सर्दी में ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी से जंगली जानवर निचले क्षेत्रों का रुख करते हैं। इसी मौके का लाभ उठाकर स्थानीय शिकारी इन्हें निशाना बना रहे हैं। लोगों का कहना है कि अवैध शिकार पर अंकुश लगना चाहिए। उधर, वन परिक्षेत्र अधिकारी विपिन महाजन का कहना है कि वन विभाग अधिकारी समय-समय पर जंगलों का निरीक्षण कर रहे हैं। यदि इस दौरान कोई अवैध शिकार करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें