छात्रवृत्ति परीक्षा में डीएवी चंबा के छात्र प्रथम व द्वितीय
चंबा : हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद ऊना द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में डीएव
By Edited By: Published: Sat, 31 Jan 2015 06:40 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jan 2015 06:40 PM (IST)
चंबा : हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद ऊना द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में डीएवी स्कूल चंबा के दसवीं कक्षा के दो विद्यार्थियों ने पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 30 नवंबर, 2014 को आयोजित परीक्षा में डीएवी स्कूल चंबा के मोहित ठाकुर ने प्रथम व आदित्य मल्होत्रा ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। कन्या महाविद्यालय कोटलाखुर्द में 15 फरवरी को राज्यस्तरीय समारोह में दोनों विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें