जीएमआर कंपनी के 82 मजदूर हड़ताल पर
संवाद सूत्र, होली : जीएमआर कंपनी के 82 मजदूर शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए हैं। मजदूरों ने करीब एक बजे
संवाद सूत्र, होली : जीएमआर कंपनी के 82 मजदूर शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए हैं। मजदूरों ने करीब एक बजे हड़ताल शुरू की और कंपनी के काम को बंद करवा दिया। अमीर चंद, अमित कुमार, राकेश कुमार, संजीव कुमार, अजय कुमार, भीखम राम, सुरेश कुमार, नीलू, रवि व अमित का कहना है कि कंपनी द्वारा उनकी मांगों को अभी तक नहीं माना गया है, जिस कारण उन्हें हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कंपनी ने पक्के तौर पर नहीं रखा है। जिस कारण उन्हें ठेकेदार के माध्यम से काम करना पड़ रहा है। ठेकेदार द्वारा जो मानदेय दिया जा रहा है वह बहुत कम है। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि जब तक कंपनी ने उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं सौंपे तब तक हड़ताल जारी रखें और काम शुरू करने देंगे। प्रोजेक्ट निदेशक अनिल भटनागर व जीएम संजय गुप्ता का कहना है कि इस बारे में जल्द बैठक की जाएगी। जिसमें मजदूरों की मांगों पर चर्चा की जाएगी।