अधेड़ व्यक्ति को पीटकर हमलावर अंधेरे में फरार
संवाद सहयोगी, चंबा : सुनारा पंचायत में कुछ अज्ञात लोगों ने अंधेरा का फायदा उठा कर एक व्यक्ति को बुरी
संवाद सहयोगी, चंबा : सुनारा पंचायत में कुछ अज्ञात लोगों ने अंधेरा का फायदा उठा कर एक व्यक्ति को बुरी से पीटा और फिर भाग गए। पीड़ित ने परिजनों की सहायता से पुलिस में मामला दर्ज करवा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, कालू राम पुत्र पुन्नू राम गांव तागी डाकघर सुनारा बुधवार रात घर की ओर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में घना अंधेरा होने से उसे कुछ दिख भी नहीं रहा था। तभी वहां पर छिप कर बैठे कुछ लोगों ने कालू राम पर हमला बोल दिया। जिसके चलते कालू राम अचेत हो गया। लगभग आधा घंटे तक कालू राम की पिटाई करने के बाद अज्ञात लोग भाग गे। कालू राम जैसे तैसे करके घर पहुंचा। जहां उसने आपबीती सुनाने के बाद सीने में दर्द की शिकायत की। परिजन उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा ले आए। इसी दौरान पीड़ित के परिजनों ने उन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।