कमल ठाकुर नौंवीं बार बने अध्यक्ष
संवाद सहयोगी, बनीखेत : ऐतिहासिक भद्रकाली भलेई माता मंदिर की प्रबंधन समिति के त्रैवार्षिक चुनाव रविवा
संवाद सहयोगी, बनीखेत : ऐतिहासिक भद्रकाली भलेई माता मंदिर की प्रबंधन समिति के त्रैवार्षिक चुनाव रविवार को नायब तहसीलदार भलेई मनफूल सिंह की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में हुए। बीडीसी सलूणी की अध्यक्ष मीना ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित हुई। मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने तीन वर्षो का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष रखा। उन्होंने मंदिर व आसपास के क्षेत्र में समिति द्वारा करवाए गए विकास कार्यो के बारे में बताया।
चुनाव प्रक्रिया में मौजूद सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का गठन इस बार भी सर्वसम्मति से किया। विधिवत रूप से पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। कमल ठाकुर को नौवीं बार भलेई मंदिर प्रबंधक समिति का अध्यक्ष चुना गया। राजकुमार ठाकुर को उपाध्यक्ष, अमर चंद शर्मा को प्रचार सचिव, राकेश कुमार को सचिव, भूपेंद्र सिंह को सह सचिव, मान सिंह को कोषाध्यक्ष, देसराज ठाकुर को मुख्य सलाहकार व ओमप्रकाश को ऑडिटर, देवराज, हंस राज, चतरो राम शर्मा, देसराज, बुद्धि सिंह व कर्मचंद को सदस्य चुना गया। समिति में चार सरकारी सदस्यों को भी शामिल किया गया। जिनमें आइपीएच भलेई के कनिष्ठ अभियंता सुरेश ठाकुर, कानूनगो चैन लाल, वन परिक्षेत्र अधिकारी संदीप कोहली व लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता धर्मेद्र सिंह शामिल हैं।
कमल ठाकुर ने प्रबंधन समिति के सदस्यों का उन्हें लगातार नौवीं बार अध्यक्ष चुने जाने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षो में भी विकास की यह रफ्तार सरकार, विधायक, एनएचपीसी व लोगों के सहयोग से जारी रहेगी। कमल ठाकुर की टीम द्वारा 22वर्षो में मंदिर के विकास के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर मंदिर प्रबंधक समिति के सदस्य काफी संख्या में उपस्थित थे।