घास काटकर लौट रही महिला पर किया हमला
जागरण संवाददाता, चंबा : तीसा में घास काटकर खेत से लौट रही एक महिला का रास्ता रोककर चार अन्य महिलाओं ने उसकी जमकर धुनाई कर डाली। मारपीट की शिकार हुई महिला को उपचार के लिए अस्पताल लाना पड़ा। महिला की शिकायत के आधार पर चारों आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पहले मामले में चार महिलाओं पर एक महिला को मिलकर पीटने का आरोप है। डीएसपी वीर बहादुर ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उमा देवी पत्नी बुधिया निवासी धानेई डाकघर नकरोड़ ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि रेशमो, गीता, गुड्डो व शालू ने मिलकर उस समय उसकी पिटाई कर दी, जब वह घास काटकर घर वापस आ रही थी। इन सभी ने उसका रास्ता रोका और अचानक छड़ी से मारपीट शुरू कर दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।
उधर, तीसा थाना में ही दर्ज एक अन्य मामले में नरेश कुमारी पत्नी भान चंद निवासी तरेला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसी गांव की दाखो पत्नी धान सिंह ने उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर रही है।