Move to Jagran APP

विस उपचुनाव में जनता ने भाजपा को दिखाया आईना

By Edited By: Published: Tue, 26 Aug 2014 08:02 PM (IST)Updated: Tue, 26 Aug 2014 08:02 PM (IST)

संवाद सहयोगी, नादौन : लोकसभा चुनाव के बाद देश के बिहार, पंजाब, कर्नाटक व मध्य प्रदेश चार राज्यों में हुए विधान सभा उपचुनाव में जनता ने भाजपा को आईना दिखा दिया है। यह बात पूर्व विधायक एवं हिलोपा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू राम मंडयाल ने मंगलवार को नादौन में पत्रकारों से कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जनता से झूठे वादे करके वोट तो ले लिए है लेकिन अब सत्ता पर काबिज होने के बाद भाजपा अपने वादों को भूल गई है। मंहगाई कम नहीं हुई है। इससे जनता को कोई राहत नहीं मिली है। देश की जनता के अच्छे दिन कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। जनता की मुसीबतें और बढ़ी है। भारी बारिश से प्रदेश में काफी नुकसान हुआ है। लोगों के मकान, किसानों की फसलें, सड़कों व पुलों को नुकसान पहुंचा है। कई लोगों की जान चली गई है। करोड़ों की क्षति हुइ है। केंद्र सरकार से जो राहत राशि मिलनी चाहिए थी, वो नहीं मिली है। भाजपा नेताओं के खिलाफ जांच चली है। इस कारण भाजपा परेशान है। भाजपाई जनता के मुद्दों को विधानसभा में नहीं उठा पाए। उन्होंने दावा किया कि हिलोपा का जनाधार प्रदेश में बढ़ रहा है। अगामी विधानसभा चुनावों में हिलोपा अपने दम पर चुनाव लड़ कर प्रदेश की सत्ता का संतुलन अपने हाथ में लेकर प्रदेश में विकास की गति को और तेज करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.