अनर्गल बयानबाजी न करें कांग्रेसी नेता : मलकीयत
बिलासपुर : प्रदेश भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मलकीयत ¨सह चंदेल ने कांग्
बिलासपुर : प्रदेश भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मलकीयत ¨सह चंदेल ने कांग्रेस से संबंधित उन कुछ कर्मचारी नेताओं को घेरा है। उन्होंने कहा कि उन्हें चाटुकारिता त्याग कर तथ्यों पर आधारित वक्तव्य देना चाहिए। कर्मचारी प्रकोष्ठ के नेताओं पर की गई उनकी टिप्पणी से स्पष्ट है कि वे अपने आकाओं को खुश करने के लिए अनर्गल बयानबाजी करके स्वयं ही हंसी के पात्र बन रहे हैं। चंदेल ने कहा कि भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ में वे नेता हैं जिन्होंने पिछले 30 वर्षों से निरंतर कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए कांग्रेस सरकारों और उसके विधायकों व मंत्रियों की प्रताड़ना झेली है और यहां तक कि नौकरी से निलंबन, बर्खास्तगी और विभिन्न बहानों से स्थानांतरण और झूठे केसों तक का सामना किया है। पिछले चार वर्षों से कर्मचारियों को लॉलीपॉप ही थमाए जा रहे हैं। कर्मचारियों और पेंशनरों के चिकित्सा बिलों के करोड़ों रुपये सरकार के पास लंबित हैं जबकि चुनावी वादे अनुसार पंजाब स्तर पर पहली जनवरी, 2006 से वेतन-भत्ते देने में सरकार असफल रही है। मात्र दो वर्ष में चहेतों और पार्टी से जुड़े कुछ कर्मचारियों को ही 4-9-14 वर्ष का सेवालाभ देकर इसे एकाएक बंद कर दिया गया है जिस कारण प्रदेश के हजारों कर्मचारी इस लाभ से वंचित रह गए हैं। अब प्रदेश में कांग्रेसी सरकार का सूपड़ा साफ होने की स्थिति है।