Move to Jagran APP

कांग्रेस के समय लगा समस्याओं का ढेर : सुभाष

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : भाजपा के पुराने और युवा कार्यकर्ताओं की बैठक कुठेड़ा में आयोजित की गई। का

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jul 2017 04:27 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jul 2017 04:27 PM (IST)
कांग्रेस के समय लगा समस्याओं का ढेर : सुभाष
कांग्रेस के समय लगा समस्याओं का ढेर : सुभाष

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : भाजपा के पुराने और युवा कार्यकर्ताओं की बैठक कुठेड़ा में आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाई जाएगी। कुठेड़ा पहुंचने पर साथियों के साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष ठाकुर का भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने बताया कि जब से कांग्रेस की सरकार का गठन हुआ है तब से ही कुठेड़ा में समस्याओं का अंबार लगा है। सुभाष ठाकुर ने सदर विधायक पर विकास न करवाने का आरोप लगाया। बिलासपुर सदर की जनता के साथ प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। कुठेड़ा पीएचसी में मात्र एक चिकित्सक है। गांवों में पीने के पानी की समस्या है। क्षेत्र की सड़कों की हालत भी खस्ता है। जोल-पलाखी-भगोट सड़क की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि उस पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। इस दौरान कुठेड़ा पंचायत के उपप्रधान राकेश कुमार, पूर्व पंचायत प्रधान सूरम ¨सह वर्मा, बूथ प्रभारी देवेंद्र कटोच, जिला भाजपा प्रवक्ता हंस राज ठाकुर, जिला भाजयुमो प्रवक्ता विकास भारद्वाज, पूर्व बीडीसी सदस्या निर्मला देवी, युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य राम किशोर, शशि धीमान, संजीव कुमार, प्रेम ¨सह कटोच, पुन्नू राम, प्रदीप कुमार व सुभाष शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.