भाजपा हवाण में मनाएगी कारगिल विजय दिवस
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : भाजपा सदर मंडल द्वारा 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर ग्राम पंचायत हवाण में
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : भाजपा सदर मंडल द्वारा 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर ग्राम पंचायत हवाण में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुरेश चंदेल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इंडियन एयरफोर्स से सेवानिवृत्त कैप्टन आरएस राजपूत विशेष रूप से उपस्थित होंगे।
मंडल महामंत्री नंदलाल चंदेल ने बताया कि भाजपा द्वारा प्रत्येक मंडल स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें काफी संख्या में क्षेत्र के पूर्व सैनिक तथा भाजपा के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में भारत की विजय व श्रद्धांजलि के साथ-साथ गाथाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही कुछ विशेष पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को भाग लेने का आग्रह किया।