विधायक ने नहीं करवाया विकास : गर्ग
संवाद सूत्र, बरठीं : विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं की भारतीय जनता पार्टी की पदयात्रा में भाजपा नेता राजे
संवाद सूत्र, बरठीं : विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं की भारतीय जनता पार्टी की पदयात्रा में भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग की अगुवाई में ग्राम पंचायत छत के विभिन्न गांवों में केंद्र सरकार की नीतियों का बखान किया। पंचायत के तहत आने वाले गावों हिम्मर, लुरहाणी, छत, ठप्पर, संडियार, स्योथा में राजेंद्र गर्ग ने कहा कि स्थानीय कांग्रेसी विधायक दस सालों में क्षेत्र का विकास करने में नाकाम रहे हैं। पंचायत के कार्यक्षेत्र में आने वाली सड़कों की दयनीय हालत है। पीने के पानी की किल्लत से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। आज भी कईं घर कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। केंद्र सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ गरीब लोगों को सीधे तौर पर मिल रहा है। केंद्र में यूपीए की सरकार के समय महंगाई, भ्रष्टाचार का बोलबाला था, लेकिन केंद्र में मोदी सरकार आते ही सभी पर अंकुश लगाया गया। तीन सालों में किसी भी केंद्रीय मंत्री पर कोई भी भ्रष्टाचार का मामला नहीं बना है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं स्थानीय पंचायत प्रधान ऊषा ठाकुर, नवीन शर्मा, राजेंद्र चंदेल, सुरेश शर्मा, मंडल प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, केंद्र प्रमुख तलाओ केशवानंद, युवा महामंत्री श्रवण ¨सह, राकेश, भागीरथ शर्मा, रामकृष्ण शर्मा, डॉ. वचित्र ¨सह, अनिल, अनु, जीत राम शास्त्री, देश राज, किशोरी लाल शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।