रामलाल ने युवाओं को दी क्रिकेट किट
संवाद सूत्र, जामली : विधानसभा क्षेत्र नयनादेवी के अंतर्गत आने वाली पंचायत छड़ोल के जामली में कांग्रेस
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 05:43 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 05:43 PM (IST)
संवाद सूत्र, जामली : विधानसभा क्षेत्र नयनादेवी के अंतर्गत आने वाली पंचायत छड़ोल के जामली में कांग्रेस की पथयात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। रामलाल ठाकुर की अगुवाई में सांसद अनुराग ठाकुर पर तीखा हमला किया। जिला परिषद अध्यक्ष अमरजीत बंग्गा, नयनादेवी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत ¨सह ठाकुर, युवा मंडल जामली से प्रधान सुनील कुमार, ग्राम पंचायत छड़ोल प्रधान रेखा देवी और जिला बिलासपुर महासचिव नरवीर ¨सह ठाकुर भी मौजूद थे। राम लाल ठाकुर ने युवा मंडल जामली के प्रधान सुनील कुमार व अन्य सदस्यों को क्रिकेट किट प्रदान की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें