मेनिका भारतीय हैंडबॉल टीम की कप्तान
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में शुरू हुई आइएचएफ कांटिनेंटल ट्रॉफी में बिला
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में शुरू हुई आइएचएफ कांटिनेंटल ट्रॉफी में बिलासपुर जिला की रहने वाली महिला हैंडबॉल खिलाड़ी मेनिका को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। मेनिका इससे पूर्व ढाका में आयोजित इंटरनेशनल हैंडबॉल फेडरेशन कप में भी भारतीय टीम की कप्तान रह चुकी है। ढाका में भारतीय टीम को न केवल विजेता बनवाने में मेनिका ने अहम भूमिका निभाई थी बल्कि वह पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी रही हैं। नई दिल्ली में यूथ एशियन चैंपियनशिप के अलावा स्वीडन में आयोजित पारटिले कप में भी मेनिका ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर प्रतिभा का डंका बजाया है। अब एक बार फिर मेनिका को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम की कप्तान बनाया गया है।
महिला हैंडबॉल टीम में बिलासपुर की दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मेनिका तथा निधि शर्मा का चयन हुआ है, जिससे बिलासपुर जिला समेत प्रदेश भर में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके कोच एवं अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी सचिन चौधरी ने बताया कि टीम की कप्तान का नाम हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव आनंदेश्वर पांडे ने इसकी घोषणा की है। प्रदेश हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष बंबर ठाकुर व महासचिव डॉ. मोंटी ने मेनिका के एक बार फिर से टीम इंडिया की कप्तान बनने पर खुशी व्यक्त की है। हैंडबॉल संघ के संरक्षक अशोक राणा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, ऊना हैंडबॉल संघ सचिव मुनीश राणा, शिमला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. राज कुमार, सचिव डॉ. लाल चंद, सोलन हैंडबॉल संघ के सचिव डीडी तनवर, सिरमौर हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष हीरा ¨सह, सचिव वीरेंद्र शर्मा, मंडी हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष दलीप ठाकुर, सचिव विनोद गुलेरिया, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजनेश चौहान, अतुल सोनी, हर्ष त्रिपाठी, बबीता ठाकुर तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी कृष्ण कुमार, राकेश शर्मा, संजय कौशल, सुदर्शन बुल्ला, ललित शर्मा, विवेक पठानिया, रफीक, मोमिना, मनोज ठाकुर ने मेनिका के प्रति खुशी व्यक्त की है।