भाजपा नेताओं ने की मुख्यमंत्री के व्यक्तव्य की निंदा
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की निंदा की है। भाजपा पूर्व कर्
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की निंदा की है। भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के राज्य महासचिव राम ¨सह, प्रदेश संयोजक घनश्याम शर्मा व हमीरपुर जिला के संयोजक पुरुषोत्तम ठाकुर ने मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह की ओर से दिल्ली में ईडी के समक्ष उपस्थित होने से कही देशभक्ति की वह लाइनें 'सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है' को कहकर ऐसा दर्शाने का प्रयास किया गया जैसे वे एक वीर सैनिक की भांति सीमा पर देश के लिए युद्ध लड़ने जा रहे हों। भाजपा नेताओं ने इसकी ¨नदा की है। कहा कि ऐसा करते समय यह भूल जाते हैं कि उन्होंने कोई ऐसा जनहितैषी कार्य नहीं किया है जिसके लिए ईडी और सीबीआइ उनको बार-बार दिल्ली में बुलाकर जांच कर रही है। चाहिए तो यह था कि वे अपने पद से त्याग पत्र देकर जांच में सहयोग करते। साथ ही वहां से पाक साफ निकलकर जनता को बताते कि उन्होंने वास्तव में ही ऐसा कोई कृत्य या भ्रष्टाचार नहीं किया है।