सफाई कर्मचारियों ने की पक्के करने की मांग
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : जिला अस्पताल आउटसोर्स कर्मचारी संघ की बैठक अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : जिला अस्पताल आउटसोर्स कर्मचारी संघ की बैठक अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें विशेष रूप से आमंत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व राज्य अध्यक्ष राम ¨सह ने भी भाग लिया। बैठक में सरकार से मांग की गई कि प्रदेशभर में विभिन्न विभागों में कार्यरत सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि 25 साल से वह विभिन्न सरकारी कार्यालयों में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उनकी मांग है कि उनकी पिछली सारी कार्य अवधि को समायोजित करके उन्हें नियमित कर्मचारी बनाया जाए। इस दौरान राम ¨सह ने कहा कि जिस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में अब चलाकर स्वच्छता की ओर ध्यान दिया जा रहा है उस योजना पर सफाई कर्मचारी निरंतर इस कार्य को निभाते चले आ रहे हैं। सफाई कर्मचारी जीवन को कठिनाइयों में डालकर व कई बीमारियों के खतरे से जूझते हुए अन्य सभी वर्गो को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवा रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें सरकारी कर्मचारी नियुक्त करने के अलावा ठेकेदारों के अंतर्गत उनसे सेवाएं ली जा रही हैं। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि आउटसोर्स कर्मचारियों को तुरंत नियमित कर सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। बैठक में राज कुमारी, जितो देवी, नरेश बेबी, सुनीता देवी, बनीता देवी, नीरू देवी, अनीता देवी, सावित्री देवी, आरती देवी, ममता, जयदेई, प्रेम लता देवी, शकुंतला देवी, लच्छू राम, सुख राम, राज कुमार, सतीश कुमार, हरी राम, सुभाष कुमार, उमा देवी और पुष्पा देवी आदि मौजूद थे।