बच्छरेटू में चली खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी
संवाद सूत्र, दधोल : नयनादेवी क्षेत्र के बाद अब बच्छरेटू में वन माफिया ने खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चल
संवाद सूत्र, दधोल : नयनादेवी क्षेत्र के बाद अब बच्छरेटू में वन माफिया ने खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची और सड़क किनारे रखे खैर के करीब 25 मोछे बरामद कर लिए। वन विभाग की टीम के आने से पहले ही वन काटू वहां से फरार होने में कामयाब हो गए है। वन विभाग के रेंज ऑफिसर ने पुलिस थाना तलाई में वन काटुओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई है।
बच्छरेटू में दिन दिहाड़े वन काटू जंगल में खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर विभाग के बीओ सूरम सिंह, आरओ रमेश चंद, वन रक्षक सुरजीत व दाता राम की टीम मौके पर पहुंच गई। सड़क किनारे गाड़ी में लोड करने से पहले विभाग की टीम ने खैर के मोछे बरामद कर लिए। वन काटू जंगल से फरार हो गए हैं लेकिन वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति पर संदेह जताते हुए पुलिस को उसका नाम पता बता दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर, वन अरण्यपाल अनिल जोशी ने खैर के सात पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने के मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वन विभाग की टीम ने समय रहते खैर की लकड़ी बरामद कर ली है। जल्दी वन काटू भी पकड़े जाएंगे।
गौर हो कि जिला में सर्दी के सीजन में जहां शिकारी बंदूकें तान कर बेजुबान जंगली जानवरों को निशाना बना रहे हैं वहीं खैर के तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। पिछले दिनों नयनादेवी क्षेत्र में स्थानीय लोगों की मदद से वन विभाग ने खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने वालों के धर दबोच कर पुलिस के हवाले किया था। वहीं अब तलाई क्षेत्र में भी खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने का मामला सामने आया है। खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने के बार बार मामले सामने आने से लगे हैं।