घुमारवीं को मदर चाइल्ड अस्पताल स्वीकृत होने पर चहके भाजपाई
संवाद सूत्र, दधोल : घुमारवीं अस्पताल में आज तक बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सुविधा नहीं थी।
संवाद सूत्र, दधोल : घुमारवीं अस्पताल में आज तक बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सुविधा नहीं थी। लोगों को इसके लिए प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ता था। इस पर भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग ने घुमारवीं में मदर चाइल्ड अस्पताल की मांग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के समक्ष रखी। उन्होंने जिले के लिए दो मदर चाइल्ड अस्पताल स्वीकृत करवा दिए। इसमें से एक घुमारवीं में लगभग 10 करोड़ से स्थापित होगा। यह अस्पताल पूर्णतय सभी सुविधाओं से सृजित होंगे। इस अस्पताल के स्वीकृत होने पर भाजपा जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष पंकज चंदेल ने भाजपा नेता का अभिनंदन निहारी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा व सांसद अनुराग ठाकुर का इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, घुमारवीं भाजपा महामंत्री सुरेश पटियाल, शहरी इकाई अध्यक्ष कर्म चंद चंदेल, पंचायत समिति सदस्य बलवंत कमल व मुनीष गर्ग, पंचायत उप-प्रधान राजेश ठाकुर, घुमारवीं युवा मोर्चा महामंत्री सरवन ¨सह जम्वाल, अजय शर्मा, नितेश रणौत, पंकज महाजन, गुरमेल, अनिल ठाकुर, राजेश, नीलू, कमल ठाकुर आदि मौजूद रहे।