घुमारवीं अस्पताल से सेवानिवृत्त हुए दो कर्मचारी
संवाद सूत्र, घुमारवीं : सिविल अस्पताल घुमारवीं से दो कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी दी
By Edited By: Published: Fri, 01 Jul 2016 06:55 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 06:55 PM (IST)
संवाद सूत्र, घुमारवीं : सिविल अस्पताल घुमारवीं से दो कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी दी गई। स्वास्थ्य कर्मचारी सुरेश चंदेल ने मंच का संचालन किया। मिमार्क दीन अस्पताल से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद से सर्विस के 38 वर्ष पूरे करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। साथ में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कमला शर्मा ने 28 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी। विदाई समारोह में खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. कमल किशोर शर्मा ने बताया की इन कर्मचारियों ने जो सेवाएं दी हैं, वह सराहनीय हैं। समारोह में सुरेश चंदेल, करतार सिंह पटियाल, अमरनाथ धीमान, प्यारे लाल शर्मा, रूप लाल शर्मा, परस राम कौंडल ने भी विचार रखे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें