कोटखास वार्ड में गुरदास राम भाजपा के प्रत्याशी
नयना देवी : बस अड्डा नयना देवी के समीप निजी धर्मशाला में नयना देवी मंडल भाजपा अध्यक्ष कैप्टन चौधरी र
By Edited By: Published: Tue, 31 May 2016 05:57 PM (IST)Updated: Tue, 31 May 2016 05:57 PM (IST)
नयना देवी : बस अड्डा नयना देवी के समीप निजी धर्मशाला में नयना देवी मंडल भाजपा अध्यक्ष कैप्टन चौधरी राम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान विधायक रणधीर शर्मा भी मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि कोटखास वार्ड 14 में छोटू राम डांगी के निधन के बाद जो पद खाली हुआ है उसे भरने के लिए भाजपा ने गुरदास राम को प्रत्याशी बनाया। बैठक में करीब 200 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं, कांग्रेस ने मस्त राम को पहले ही प्रत्याशी चुन लिया है। अब गुरदास राम व मस्त राम के बीच मुकाबला होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें