कंप्यूटर शिक्षकों ने दिया 10 जून तक अल्टीमेटम
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : प्रदेश के करीब एक हजार स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर रहे 1441 कं
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : प्रदेश के करीब एक हजार स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर रहे 1441 कंप्यूटर शिक्षक भविष्य को लेकर ¨चतित हैं। उनका कहना है कि शिक्षा विभाग में उन्हें समायोजित नहीं किया जा रहा है। 2001 से कंपनी के माध्यम से तैनात कंप्यूटर शिक्षक 15 साल से नियमित होने की राह ताक रहे हैं।
कंप्यूटर शिक्षक संघ के कानूनी सलाहकार दिनेश धर्माणी, पूर्व अध्यक्ष दलजीत मन्हास, संयुक्त सचिव अजय राणा, प्रेस सचिव सुनील शर्मा, बलवंत पटियाल, विपिन, कुलदीप व अनिल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने उनके लिए नीति बनाने का आश्वासन दिया है। कांग्रेस सरकार के घोषणा पत्र में भी इस बारे में वादा किया गया था। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री उनके हितों को सुरक्षित रखेंगे। आइटी शिक्षा का संचालन कर रही निलेट कंपनी का सेवा विस्तार 30 जून को समाप्त हो जाएगा। ऐसे में कंप्यूटर शिक्षकों की निगाहें अब मुख्यमंत्री पर टिकी हैं। कंपनी कंप्यूटर शिक्षकों को तीन माह से वेतन नहीं दे रही है, जबकि तय शर्तों के मुताबिक हर माह पहली से दस तारीख तक वेतन की अदायगी की जानी चाहिए। उन्होंने कंपनी व शिक्षा विभाग को चेताया कि यदि 10 जून तक बकाया वेतन नहीं मिला तो वे सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।