सरकार व प्रशासन से उठाएंगे लोगों की समस्याएं
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने ग्
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने ग्राम पंचायत मैहरी काथला के तहत कुलवाड़ी, परनाल, न्यूं, नाल्टी, छपरोह, परनाल-काथला सहित अन्य वार्डो का दौरा किया। उन्होंने कहा कि उनके सांसद कार्यकाल में गांव की सड़क को नाबार्ड के तहत डलवाया गया था। तब के बाद आज तक यह सड़क नहीं बन पाई है। क्षेत्र के लोग लावारिस पशुओं के आतंक से भी परेशान हैं। आए दिन लावारिस पशु लोगों पर हमला कर फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। विकास कार्यो को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। चेहेतों को कार्य आवंटित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को सरकार, प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, उपाध्यक्ष उर्मिला कौशल, उपप्रधान देसराज, राजकुमार, तारा देवी, राजीव, बृजबाला, जगदीश दत्त, राज कुमार, ग्राम केंद्र अध्यक्ष ओम प्रकाश, रूपलाल, सुषमा शर्मा मौजूद थे।