पलथीं गांव में बेटी के जन्मदिन पर बिलासपुरी धाम
संवाद सूत्र, कंदरौर : 'बेटी है अनमोल' शब्द का अर्थ अब लोगों को समझ आ गया है। लोग अब न केवल बेटों, बल
By Edited By: Published: Mon, 30 Nov 2015 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2015 01:01 AM (IST)
संवाद सूत्र, कंदरौर : 'बेटी है अनमोल' शब्द का अर्थ अब लोगों को समझ आ गया है। लोग अब न केवल बेटों, बल्कि बेटियों का जन्मदिन भी धूमधाम से मना रहे हैं। इस तरह का उदाहरण भगेड़ क्षेत्र के गांव पलथीं में सामने आया है। पलथीं गांव के रामलाल कौशल ने अपनी बेटी अनवी शर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। घर में बिलासपुरी धाम का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर न केवल अपने गांव वालों बल्कि रिश्तेदारों को भी निमंत्रण दिया गया था। सभी लोगों ने अनवी शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह पहला मौका है कि पलथीं गांव में किसी ने बेटी के जन्मदिन पर धाम का आयोजन किया। अधिकतर बेटों के जन्मदिन पर ही इस तरह के आयोजन होते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें