लोगों को गुमराह कर रहे विधायक : कांग्रेस
संवाद सूत्र, भगेड़ : झंडूता ब्लॉक कांग्रेस ने ऋषिकेश रूट पर विधायक द्वारा दिए गए बयान पर आपत्ति जताई
संवाद सूत्र, भगेड़ : झंडूता ब्लॉक कांग्रेस ने ऋषिकेश रूट पर विधायक द्वारा दिए गए बयान पर आपत्ति जताई है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश, डमली पंचायत प्रधान सर्वजीत सिहं, वार्ड सदस्य संध्या देवी, सीता राम नड्डा, रतनलाल, गंगा राम सहगल, मंगत राम ने कहा कि विधायक लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस रूट पर एचआरटीसी की बस चलाने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, परिवहन मंत्री से प्रतिनिधिमंडल भी मिला था। आश्वासन मिला था कि प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही रूट पर बस चलाई जाएगी। भगेड़ चौक पर स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल बंद रूट को बहाल करने के लिए मिला था। इसके चलते लोगों को सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि विधायक ने पिछले डेढ़ साल में इस बारे में कोई भी बयानबाजी नहीं की। लेकिन जब एचआरटीसी की बस रूट पर चली तो अनापशनाप बयानबाजी कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने ऋषिकेश रूट पर बस चलाने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह, परिवहन मंत्री जीएस बाली का आभार जताया है।