नालागढ़ से वापस घर आ रही महिला से दुष्कर्म
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : सदर थाना के अंतर्गत एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। महिला के पड़ोसी
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : सदर थाना के अंतर्गत एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। महिला के पड़ोसी ट्रक चालक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला नालागढ़ में अपने बेटे से मिलकर ट्रक में घर वापस लौट रही थी। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया है। पुलिस ने सदर थाना में पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
महिला नालागढ़ में अपने बेटे से मिलने गई थी। 27 अगस्त को जब वह घर वापस लौट रही थी तो उसी समय उसकी मुलाकात उसके पड़ोस के एक व्यक्ति से हुई, जो पेशे से ट्रक चालक था। ट्रक चालक ने महिला को घर छोड़ने की बात कहकर उसे बिठा लिया। जब ट्रक चालक गांव के पास पहुंचा तो उसने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और महिला से दुष्कर्म किया। इसके चलते पीड़िता ने अगले दिन परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेन के लिए पुलिस जगह-जगह तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।