विधावाओं से आरक्षण का वादा पूरा करेगी सरकार : धर्माणी
संवाद सूत्र, घुमारवीं : संवेदना चैरिटेबल सोसायटी ने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम संस्था के अध्
संवाद सूत्र, घुमारवीं : संवेदना चैरिटेबल सोसायटी ने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष होशियार ¨सह चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित किया। मुख्य संसदीय सचिव एवं घुमारवीं विधानसभा विधायक राजेश धर्माणी ने विशेष रूप से शिरकत की। महिलाओं ने सीपीएस को राखियां बांधी। कार्यक्रम में अधिकतर क्षेत्र की विधवा महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव ने समस्याएं भी सुनीं। सोसायटी के माध्यम से इन विधवा महिलाओं की समस्याओं का समाधान करवाया जा सके। सीपीएस ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में विधवा महिलाओं को आरक्षण का वायदा किया था। इसे सरकार पूरा करेगी। उन्होंने आग्रह किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। अध्यक्ष होशियार ¨सह चंदेल ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि जो भी महिला सोसायटी के नियमों के अनुसार पात्र होंगी उन्हें, हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। इस दौरान सोसायटी उपाध्यक्ष सोनिया धर्माणी, रीता देवी, निर्मला, अनीता कुमारी, अंजू देवी, रेणू कुमारी, वीना कुमारी, सुनीता, लता देवी, उर्मिला, रीनादेवी, सुषमा कुमारी, सरोज कुमारी, व्यासा देवी, संस्था सचिव विनोद सागर, कोषाध्यक्ष प्रकाश महाजन, सदस्य श्याम शर्मा, ¨रकू, राकेश भारद्वाज, मनोहर लाल, सुमन, विनोद सोनी, संजीव, र¨वद्र लिली, मनोहर लाल शर्मा, सुमन चंदेल, राज कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।