टीसीपी के खिलाफ भाजपा करेगी आंदोलन : गर्ग
संवाद सूत्र, घुमारवीं : टीसीपी एक्ट पर घुमारवीं क्षेत्र में सरकार ने कोई ठोस संज्ञान नहीं लिया तो भा
संवाद सूत्र, घुमारवीं : टीसीपी एक्ट पर घुमारवीं क्षेत्र में सरकार ने कोई ठोस संज्ञान नहीं लिया तो भाजपा जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेगी। यह फैसला रविवार को भाजपा मंडल घुमारवीं में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इसमें भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने कहा कि पूर्व में सिर्फ सरकार से आश्वासन मिला था, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं मिल पाया है। एक्ट के कारण लोगों को बिलासपुर के चक्कर काटने पर रहे हैं। इस मामले में घुमारवीं भाजपा ने पहले भी तरघेल से कंदरौर तक पदयात्रा की थी। टीसीपी एक्ट के खिलाफ रणधीर शर्मा ने विधानसभा में उनके आग्रह पर आवाज उठाई थी। गर्ग ने कहा कि रणधीर शर्मा से आग्रह किया गया है कि वह विधानसभा में सरकार से इस बारे में जवाब मांगे। बैठक में अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर मंडल महामंत्री जोरावर ¨सह, नवीन शर्मा, ऊषा ठाकुर, राम ¨सह, कमलेश ठाकुर, चुनी लाल, ख्याली राम, मान ¨सह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।