ससुरालियों पर लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : सदर थाना में एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : सदर थाना में एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही पति के खिलाफ भी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रीता देवी निवासी बामटा का विवाह वर्ष 2007 में हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मानसिक, शारीरिक तौर पर भी परेशान किया गया। यहां तक कि कई दफा मारपीट की गई। विवाहिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि ससुरालियों ने तो उसे व उसकी बेटी को भी जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित मालपाणी ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।