तेंदुए को पकड़ने को लगाया ¨पजरा
संवाद सूत्र, भराड़ी : क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए विभाग ने ¨पजरा लगा दिया है। शनिवार को अतिरिक
संवाद सूत्र, भराड़ी : क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए विभाग ने ¨पजरा लगा दिया है। शनिवार को अतिरिक्त वन अरण्यपाल अनिल सोनी, रेंज ऑफिसर बंशीराम धीमान ने मलोट गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांववासियों से मुलाकात करने के साथ ही उस स्थान का दौरा किया, यहां पर तेंदुए ने व्यक्ति पर हमला किया था। इसके साथ ही उनके दिशा निर्देश पर वन विभाग कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से ¨पजरा स्थापित किया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को तेंदुए के हमले में घायल मिलखी राम के परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। इसके साथ ही मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा पीड़ित को दिया जाएगा। इस मौके पर बीओ सूरम ¨सह, वनरक्षक कमल शर्मा, जय चंद, मान चंद, हेमराज, रवि कुमार, ग्राम पंचायत प्रधान नीलम शर्मा, वार्ड पंच प्रेम लाल, कौशल्या देवी, मेहताब ¨सह, मोनिका, मंशाराम, गौरव, विनोद, मदन लाल, मौजूद रहे।
..
ऐसा करें लोग
- अकेले घरों से न निकलें
- अगर कहीं जाना पड़े तो मोबाइल पर संगीत चलाएं
- नाले से गुजरते समय बेहद सतर्क रहें
- किसी की दुर्घटना पर विभाग को तुरंत सूचित करें
सीपीएस वन के घर में ऐसा हाल : गर्ग
भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग ने बिलासपुर क्षेत्रीय अस्पताल में घायल मिलखी राम का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि स्थानीय विधायक के पास सीपीएस वन का कार्यभार है, लेकिन उनके गृह क्षेत्र में जानवर लोगों को अपना शिकार बना हैं। लोग लंबे समय से अपनी मांग उनके समक्ष रख रहे हैं, लेकिन ढाई वर्ष का समय बीतने पर भी हालत जस के तस हैं। उन्होंने सरकार से लोगों की सुरक्षा के लिए प्रबंध करने की मांग की है।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
- वर्ष 2012 में एक बच्चे आकर्षक पर हमला
- कार्रवाई न होने पर लोगों ने जाम किया तो मामले दर्ज हुए
- घंडालवीं में बच्चे पर हमला
- मिलखी राम को तेंदुए ने निशाना बनाया।
पैसे नहीं कार्रवाई चाहिए
जिला परिषद सदस्य इंदु शर्मा, बीडीसी सदस्य कर्म ¨सह ने कहा कि हमले होने के बाद प्रशासन केवल मुआवजा प्रदान करने आता हैं। इसमें कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय निवासी कई बार तेंदुए को पकड़ने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया जाता है। सरकार, प्रशासन व विभाग जल्द कदम उठाए।