प्रेम कुमार के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
कंदरौर : ग्राम पंचायत कंदरौर में जागरण का आयोजन किया गया। इसमें गायक प्रेम कुमार ने भजनों से श्रद्धा
By Edited By: Published: Mon, 30 Mar 2015 07:00 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 07:00 PM (IST)
कंदरौर : ग्राम पंचायत कंदरौर में जागरण का आयोजन किया गया। इसमें गायक प्रेम कुमार ने भजनों से श्रद्धालुओं को खूब झुमाया। माता की ज्योति को दरबार में लाने के साथ जागरण शुरू हुआ।
प्रेम कुमार ने मेरी रखियो लाज गुरु से जागरण की शुरुआत कर एक से बढ़कर एक भेंटों की प्रस्तुति दी। उन्होंने किसी दी गरीबी दा, मस्ती के रंग में, भोले दी बारात चली, दीवाना तेरा आया, रंग बरसे, सतगुरु मैं तेरी पतंग, जोगिया वे जोगिया आदि भेंटों से लोगों को नाचने के लिए विवश कर दिया। सुरेश कुमार ने भी भजन सुनाए। जागरण के दौरान मनमोहक झांकियां भी निकाली गई। इस दौरान श्याम लाल धीमान, राकेश कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रेम शर्मा, राजू, नरेंद्र आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें