स्कूल प्रवक्ता संघ के राज्यस्तरीय चुनाव में हंगामा
बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ का राज्यस्तरीय चुनाव रविवार को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (छा
By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 08:56 PM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 08:56 PM (IST)
बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ का राज्यस्तरीय चुनाव रविवार को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (छात्र) बिलासपुर में हुआ। इसमें खूब हंगामा व नारेबाजी हुई। संघ की ऊना इकाई के महासचिव अजेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि पुरानी कार्यकारिणी प्रवक्ताओं की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाने में असमर्थ रही है। चुनाव के दौरान संघ के पूर्व प्रधान नरोतम ठाकुर के गुट ने उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया। वहीं, अध्यक्ष पद के लिए शिमला से काहन सिंह व कांगड़ा से कल्याण भंडारी चुनाव लड़ रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक मतदान प्रक्रिया जारी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें