Move to Jagran APP

महिला की मौत पर ससुराल में हंगामा

संवाद सूत्र, भराड़ी : ग्राम पंचायत मरहाणा के भदरेट गांव में एक महिला किरण ने जहर निगल कर जान दे दी। म

By Edited By: Published: Sun, 26 Oct 2014 01:13 AM (IST)Updated: Sun, 26 Oct 2014 01:13 AM (IST)
महिला की मौत पर ससुराल में हंगामा

संवाद सूत्र, भराड़ी : ग्राम पंचायत मरहाणा के भदरेट गांव में एक महिला किरण ने जहर निगल कर जान दे दी। मायके पक्ष का आरोप है कि किरण को ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। किरण की मौत से गुस्साए मायके वालों ने ससुराल पहुंच कर करीब एक घंटे तक खूब हंगामा किया व अंतिम संस्कार नहीं होने दिया। पुलिस के हस्तक्षेप करने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सास व पति को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

छंजोली निवासी किरण (32) का विवाह भदरेट गांव के राजेश कुमार के साथ हुआ था। उसकी आठ साल की बेटी तानिया व सात साल का बेटा अभिनव ठाकुर है। शुक्रवार को किरण ने अचानक सल्फास की गोलियां निगल लीं। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी लाया गया। चिकित्सकों ने नाजुक हालत को देखते हुए उसे हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। आरोप है कि ससुराल वाले किरण को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इस कारण किरण के पिता रामलाल ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बताया जा रहा है कि किरण के ससुर सुरम सिंह ने पुलिस की मौजूदगी में अपनी संपत्ति की वसीयत पोता-पोती के नाम करवाने का निर्णय लिया है। 20 दिनों के भीतर इस पर अमल किया जाएगा। डीएसपी अंजनी जसवाल ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। विवाहिता के पति राजेश कुमार व सास निर्मला देवी को गिरफ्तार किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.