कसोल पुल मे शरारती तत्वों ने दंपती को पीटा
By Edited By: Published: Sun, 14 Sep 2014 08:21 PM (IST)Updated: Sun, 14 Sep 2014 08:21 PM (IST)
घुमारवीं : पुलिस थाना घुमारवीं के तहत कसोल पुल में कुछ शरारती तत्वों ने राह चलते एक दंपती की पिटाई की दी। दंपती का कसूर इतना था कि उसने शरारती तत्वों को ग्रेनेड फेंकने से मना किया था। इस पर छह युवकों ने उन पर हमला कर दिया। ससे दंपती को चोटें आई हैं।
वीरेंद्र कुमार निवासी बदरोग ने बताया कि बह अपने परिवार के साथ बाइक पर जा रहे थे। रास्ते में पुल पर कुछ युवक मछली का शिकार रहे थे। शिकार के लिए ग्रेनेड का प्रयोग करने पर उन्होंने ऐसा करने से रोका। इस पर युवकों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। उनके जाने पर वीरेंद्र ने बाइक का नंबर नोट कर लिया और थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। थाना प्रभारी सीताराम संधू ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें