Move to Jagran APP

लोग त्रस्त, प्रशासन मस्त : विक्रम

By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 07:22 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 07:22 PM (IST)
लोग त्रस्त, प्रशासन मस्त : विक्रम

संवाद सूत्र, घुमारवीं : 'घुमारवीं में प्रशासन पंगु बना है। ऐसा लगता है कि सरकार व प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।' यह बात भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रम शर्मा ने पंचायत कोठी, मैहरण व त्यून पोलिंग बूथों के कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।

loksabha election banner

उन्होंने आरोप लगाया कि घुमारवीं बाजार में कूड़े का साम्राज्य फैला हुआ है। शहर में जिस पानी के टैंक से पेयजल सप्लाई की जाती है वहां पर शहर का कूड़ा एकत्रित किया गया है। सड़कों की हालत दयनीय है। कोई भी इसकी सुध नहीं ले रहा है। कोठी कुठेड़ा व जोगेंद्रनगर सड़क की हालत बदतर है। यह सड़क खड्ड का रूप धारण कर चुकी है। सड़क पर रोज हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की फसलों को बरसात से नुकसान हुआ है। कई दिनों तक लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। लावारिस पशुओं के आतंक से लोग डरे हुए हैं। इसके बाद भी सरकार व प्रशासन कुछ भी करने में नाकाम साबित हो रहा है। प्रशासन का कार्य लोगों के हित की रक्षा करना है लेकिन यहां के अधिकारी स्वयं के हित की रक्षा करने में लगे हुए हैं। भाजपा संगठन हर पोलिंग बूथों में बैठकें कर पन्ना प्रमुख बना रहा है और इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। कोठी, मैहरण व त्यून बूथों के पन्ना प्रमुखों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस मौके पर अमर नाथ, बोहरा राम, बिशन दास, ध्यान सिंह, शशि पाल व प्यारे लाल के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.