हरलोग में बंदरों ने किया नाक में दम
By Edited By: Published: Thu, 21 Aug 2014 12:50 AM (IST)Updated: Thu, 21 Aug 2014 12:50 AM (IST)
हरलोग : घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत हरलोग क्षेत्र के किसान बंदरों के आतंक से परेशान हैं। क्षेत्र में बंदरों की बढ़ती तादाद बढ़ती जा रही है। बंदर किसानों के खेतों की ओर रूख कर रहे हैं। बंदर व जंगली जानवर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान भाग सिंह, करनैल सिंह, प्रदीप ठाकुर, जोगिन्द्र सिंह, साधु राम, मुंशी राम, राजू, सरोज कुमारी, प्रोमिला, तुलसी राम ने कहा कि उनकी फसलों को बंदर व जंगली जानवर उजाड़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन व संबंधित विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि तबाह हुई फसल का किसानों को मुआवजा दिया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें