क्रिकेटर संजीव की मौत पर जताया शोक
संवाद सूत्र, बिलासपुर : जिला के जाने-माने क्रिकेट खिलाड़ी संजीव कुमार(कांबली)का बसंतपुर किंगल रोड के कडारघाट बस हादसे में मौत के बाद इलाके में व्याप्त शोक है। वह अपनी पत्नी कंचन व बेटे सुजल के साथ नौकरी पर जा रहे थे, इस दौरान बस हादसे में उनकी परिवार सहित मृत्यु हो गई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, सदर मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महामंत्री प्यारे लाल चौधरी, नंद लाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिव पाल मिन्हास, अश्वनी डोगरा, जिला महामंत्री भीम चंदेल, शहरी इकाई अध्यक्ष राजपाल दबड़ा, जिला उपाध्यक्ष जगदीश कटोच, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र बख्शी, ओम प्रकाश गर्ग, केहर सिंह ठाकुर, उर्मिला कौशल, देवेश चंदेल, अनिल गौतम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कुमार व उनके परिवार की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों की आत्मिक शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है।