दोषी अफसरों पर हो दंडात्मक कार्रवाई : राम सिंह
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित महासंघ के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह ने प्रदेश सरकार से दोषी अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की माग की है। उन्होंने पूर्व वरिष्ठ कर्मचारी नेता ओपी गोयल को न्याय प्रदान करने के लिए निष्पक्ष समिति के गठन की माग की है। शनिवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि गोयल ने अपने कार्यकाल में उच्च अधिकारियों पर तथ्यों सहित भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। इस कारण उन अधिकारियों ने व्यक्तिगत रजिश निकालने और उन्हें परेशान करने के लिए नौकरी से निलंबित कर दिया था। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गोयल को न्याय दिलाने व दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के मौखिक आदेश दिए थे, लेकिन उन्हे डेढ़ वर्ष से न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से माग की है कि यदि गोयल को न्याय नहीं मिला तो शीघ्र ही प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिलकर मसले को उठाएगा।