नमक की अधिकता से लिवर को भी खतरा
नमक के ज्यादा सेवन से ब्लड प्रेशर तो बढ़ता ही है। अब एक और खतरा सामने आया है। एक ताजा शोध के मुताबिक, नमक की अधिकता लिवर और गर्भ में विकसित हो रहे भ्रूण को भी नुकसान पहुंचा सकती है।
बीजिंग। नमक के ज्यादा सेवन से ब्लड प्रेशर तो बढ़ता ही है। अब एक और खतरा सामने आया है। एक ताजा शोध के मुताबिक, नमक की अधिकता लिवर और गर्भ में विकसित हो रहे भ्रूण को भी नुकसान पहुंचा सकती है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोजाना एक चम्मच नमक ही पर्याप्त है। चीन की जिनान यूनिवर्सिटी के शुएसोंग यांग और उनके साथियों ने नमक की अधिकता से लिवर पर पडऩे वाले प्रभाव का अध्ययन किया। शोध के दौरान एक चूहे को ज्यादा मात्रा में नमक दिया गया। नमक की अधिकता से लिवर में कई बदलाव देखे गए। ज्यादा नमक से लिवर कोशिकाओं का आकार बिगड़ गया। इसके अलावा, कोशिकाओं के मरने की गति बढ़ गई जबकि उनके प्रसार की गति कम हो गई। ऐसा होने से लिवर में गांठ बनने की आशंका बढ़ जाती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि विटामिन सी इस दुष्प्रभाव को कुछ सीमा तक कम करने में सक्षम है।