प्लास्टिक के ज्यादा इस्तेमाल से नपुंसकता का खतरा
स्टॉकहोम। पुरषषों के लिए एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। एक शोध में कहा गया है कि प्लास्टिक और कुछ अन्य सामान्य प्रयोग में आने वाली वस्तुओं में पाया जाने वाले रसायन थैलेट्स पुरषषों के स्पर्म की गति को कम कर सकते हैं। इससे उनके पिता बनने में मुश्किलें
स्टॉकहोम। पुरषषों के लिए एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। एक शोध में कहा गया है कि प्लास्टिक और कुछ अन्य सामान्य प्रयोग में आने वाली वस्तुओं में पाया जाने वाले रसायन थैलेट्स पुरषषों के स्पर्म की गति को कम कर सकते हैं। इससे उनके पिता बनने में मुश्किलें आने की आशंका रहती है।
शोधकर्ताओं ने बताया कि वॉलपेपर, सैंडल, नेल पॉलिश, इत्र और घरों व कार्यालयों में बिछाई जाने वाली प्लास्टिक की कालीनों में पाए जाने वाले थैलेट्स घातक हो सकते हैं। थैलेट्स थैलिक एसिड से संबद्ध रसायन होते हैं और इनमें से कुछ को अंत:स्रावी ग्रंथियों को प्रभावित करने वाला पाया गया है। स्वीडन स्थित लुंड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बताया कि इन रसायनों के अणु प्लास्टिक से निकलते रहते हैं। हम भोजन, स्पर्श और सांसों के जरिए इनके संपर्क में आते हैं।