लाखों बच्चों की जान बचाएगा ये नया-सस्ता टीका, फ्रीजर में भी रखने की नहीं है जरूरत
रोटावायरस के दो टीके पहले से मौजूद हैं, लेकिन इन्हें हमेशा फ्रीजर में रखना पड़ता है। इनकी लागत भी ज्यादा है।
वैज्ञानिकों ने जानलेवा रोटावायरस के नए टीके का सफल परीक्षण किया है। यह टीका सस्ता है और इसे फ्रीजर में रखने की जरूरत भी नहीं होती। बड़ी तादाद में बच्चे रोटावायरस का शिकार होते हैं। सस्ते टीके की उपलब्धता लाखों बच्चों की जान बचा सकती है।
शोधकर्ताओं ने बताया कि रोटावायरस के कारण बच्चों को दस्त की शिकायत हो जाती है। लगातार दस्त के कारण होने वाली परेशानियों और शरीर में पानी की कमी से दुनिया भर में हर साल लाखों बच्चों की मौत हो जाती है। रोटावायरस के दो टीके पहले से मौजूद हैं, लेकिन इन्हें हमेशा फ्रीजर में रखना पड़ता है। इनकी लागत भी ज्यादा है।
वैज्ञानिकों ने अफ्रीकी देश नाइजर में नए टीके का परीक्षण किया है। रोटावायरस के दुष्प्रभावों को रोकने में इसे 67 फीसद तक सफल पाया गया है।
- एएफपी
यह भी पढ़ें: अगर कब्ज से हैं आप परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खें