मोटापे से बचाएगी गट बैक्टीरिया थैरेपी
आंत में संवर्धित बैक्टीरिया को पहुंचाने से मोटापा और उसके नकारात्मक प्रभावों से निपटा जा सकता है।
By Babita kashyapEdited By: Published: Tue, 30 Aug 2016 03:53 PM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 04:04 PM (IST)
न्यूयॉर्क, एजेंसी। अमेरिकी शोधकर्ताओं ने मोटापा और उससे होने वाली परेशानियों से निपटने का नया तरीका ढूंढ़ऩे का दावा किया है। इसे गट बैक्टीरिया थैरेपी नाम दिया गया है। आंत में पाए जाने वाले जीवाणु को गट बैक्टीरिया कहते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, आंत में संवर्धित बैक्टीरिया को पहुंचाने से मोटापा और उसके नकारात्मक प्रभावों से निपटा जा सकता है। ये बैक्टीरिया आंत में जाकर लिपिड उत्पन्न करते हैं जो भूख को दबाने के अलावा उत्तेजना को कम करता है। मोटापा के शिकार लोगों में इस लिपिड का स्राव कम होता है। इसका उत्पादन छोटी आंत में होता है। यह फैटी लिवर से बचाने में भी कारगर है। चूहों पर इसका परीक्षण किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें