खाली पेट व्यायाम करना ज्यादा लाभकारी
खाली पेट व्यायाम करना लाभकारी हो सकता है। शोध के दौरान नाश्ता करने के कुछ देर बाद और खाली पेट व्यायाम से वसा ऊतकों पर पड़ने वाले प्रभाव को जांचा गया।
व्यायाम यूं तो शरीर को फायदा देता ही है, लेकिन खाली पेट व्यायाम करना और भी लाभकारी हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि खाली पेट व्यायाम करना आगे चलकर बहुत फायदा करता है। शोध के दौरान नाश्ता करने के कुछ देर बाद और खाली पेट व्यायाम से वसा ऊतकों पर पड़ने वाले प्रभाव को जांचा गया। ब्रिटेन की बाथ
यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता डिलन थॉम्पसन ने कहा, ‘नाश्ता करने के बाद वसा ऊतक खाने को पचाने में व्यस्त होते हैं। इस वक्त व्यायाम का इन ऊतकों पर पर्याप्त प्रभाव नहीं पड़ता। वहीं, खाली पेट व्यायाम करने पर ये ऊतक ज्यादा सक्रियता से व्यायाम पर प्रतिक्रिया देते हैं। यह सक्रियता भविष्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद है।’ यह इस तरह का पहला शोध है जिसमें व्यायाम से पहले नाश्ता करने के नुकसान पर अध्ययन किया गया है।
-आइएएनएस
यह भी पढ़ें : तिमला फल में मिला कैंसर का इलाज