इस खबर को पढ़ने के बाद आप भी खाएंगे रोज एक अंडा
ताजा अध्ययन में यह तथ्य सामने आया। एक सामान्य अंडे में छह ग्राम तक उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन पाया जाता है।
नई दिल्ली,प्रेट्र। एक अंडा रोज खाने से हम हार्ट अटैक के खतरे से 12 फीसद तक बच सकते हैं। ऐसा अंडे में पाए जाने वाले उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन के चलते होता है। ताजा अध्ययन में यह तथ्य सामने आया। एक सामान्य अंडे में छह ग्राम तक उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन पाया जाता है।
अंडे की जर्दी में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट- ल्यूटिन और जीजांथिन में खासी मात्र में विटामिन ई, डी और ए पाया जाता है। अमेरिका के एपिडस्टेट इंस्टीट्यूट के डोमिनिक एलेक्जेंडर ने बताया कि शोधकर्ताओं ने 1982 से 2015 के बीच हुए अध्ययनों से निष्कर्ष निकाला कि अंडा खाने से हृदय की बीमारियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अंडे में अच्छी-खासी मात्र में पोषक तत्व होते हैं। इनमें कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, जो तनाव और उत्तेजना को नियंत्रित करने का काम करते हैं।