धड़कनों में अनियमितता से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा
यूरोपीय शोधकर्ताओं का कहना है कि हार्टबीट (धड़़कन) में गड़बड़ी (एट्रियल फाइब्रीलेशन) से स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
लंदन, एजेंसी। दुनियाभर में दिल से जुड़़ी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। जीवनशैली में बदलाव को इसका मुख्य कारण माना जाता है। लेकिन, यूरोपीय शोधकर्ताओं का कहना है कि हार्टबीट (धड़़कन) में गड़बड़ी (एट्रियल फाइब्रीलेशन) से स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इनमें हार्ट अटैक, हार्ट फेल, किडनी की समस्या और दिल से जुड़़ी बीमारियों से अचानक मौत तक हो सकती है।
दुनियाभर में लाखों लोग हार्टबीट में अनियमितता की समस्या से पीड़ि़त हैं। अध्ययन में पीड़ि़तों में उल्लिखित बीमारियों का खतरा बहुत बढ़ जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, एट्रियल फाइब्रीलेशन के कारण दिल से जुड़़ी बीमारियों से मौत का खतरा दोगुना हो जाता है। इसके अलावा, हार्ट फेल की आशंका में पांच गुना तक की वृृद्धि हो जाती है। इस बात के सामने आने के बाद लोगों को बचाया जा सकेगा।