Move to Jagran APP

सौ मीटर दौड़ में जश्न प्रथम तो निर्भय रहा द्वितीय

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : खेल हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। खेल क्रियाएं मन को एकाग्र रखन

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 06:47 PM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 06:47 PM (IST)
सौ मीटर दौड़ में जश्न प्रथम तो निर्भय रहा द्वितीय
सौ मीटर दौड़ में जश्न प्रथम तो निर्भय रहा द्वितीय

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : खेल हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। खेल क्रियाएं मन को एकाग्र रखने के साथ नेतृत्व करने की भावना का विकास करते है। खेलों से आपसी भाई चारा और प्रेम भावना बढ़ती है। उक्त शब्द खंड शिक्षा अधिकारी राम प्रकाश ने गणपति कान्वेंट स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि खेलों से शरीर का संपूर्ण विकास होता है, जबकि मानसिक स्तर भी सही बना रहता है। खेल हमारी पढ़ाई के अतिरिक्त बोझ को कम करते हैं और पढ़ाई की नीरसता को दूर करते है। संस्थान के चेयरमैन नरेंद्र ¨बद्रा ने कहा कि खेल हमें हमारी संस्कृति व सभ्यता से जोड़े रखते हैं।

खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के महात्मा गांधी सदन, राधा कृष्णन सदन, सरदार पटेल सदन, के खिलाड़ियों ने दौड़, खोखो, बॉस्केट बाल, मेढ़क दौड़, लेमन रेस सहित अनेक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल प्रतियोगिताओं में विजयी बच्चों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सौरभ, शुबनीत, योगिता, रविन्द्र, सुरेन्द्र अंजू, गुरमीत, पूजा, बीडीपीओ राकेश संधू, सतिंद्र गिल, सुरेश कुमार आदि थे।

ये रहे परिणाम

सौ मीटर रेस में जश्न ने पहला, निर्भय ने दूसरा व जतिन ने तीसरा स्थान, लड़कियों में आयुष ने पहला ,रिया ने दूसरा व प्रियांशी ने तीसरा स्थान, चार सौ मीटर दौड़ में लड़कों में हिमांशु ने पहला, रमन दीप ने दूसरा व जतिन अरोड़ा ने तीसरा स्थान, लड़कियों में एकम ने पहला, सलोनी ने दूसरा व सिमरन ने तीसर स्थान, आठ सौ मीटर दौड़ में लड़कों में वैभव ने पहला, परीक्षित ने दूसरा और तरनजीत ¨सह ने तीसरा स्थान, लड़कियों में रितिका ने पहला, वेदिका ने दूसरा व खुशी ,प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में यतिन ने पहला, अमरिंद्र ने दूसरा व हर्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में हर्ष दीप कौर ने पहला, वरिना ने दूसरा व हिमांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। शाट पुट में हर कोमल ने पहला, अमरिन्द्र ने दूसरा व जयदीप ने तीसरा स्थान लड़कियों में सिम्मी ने पहला , प्रतीक्षा ने दूसरा व वृंदा ने तीसरा स्थान हासिल किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.