बाबा साहेब ने किया समाज को जोड़ने का कार्य : कंवरपाल
संस, खिजराबाद : बाबा भीमराव अंबेडकर महान अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, संविधानविद एवं राष्ट्रवादी सो
संस, खिजराबाद : बाबा भीमराव अंबेडकर महान अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, संविधानविद एवं राष्ट्रवादी सोच के महान नेता थे। उन्होंने भारतीय समाज को जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने दलित शोषित समाज के लिए जीवन भर कार्य किया। उक्त विचार विधानसभा स्पीकर ने खिजराबाद मंडल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे।
विधानसभा स्पीकर कंवरपाल ने भूड़कलां के यमुना मंदिर में खिजराबाद भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। स्पीकर ने बताया कि आगामी 6 से 10 दिसंबर तक सभी मंडला व शक्ति केंद्रों पर भीमराव अंबेडकर निर्वाण दिवस जोर शोर से मनाया जाएगा। डॉ. भीम राव अंबेडकर भारत को संविधान देने वाले महान नेता का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ था। उन्होंने छुआछूत को मिटाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। कंवर पाल ने कहा कि नोट बंदी देश के बहुत ही क्रांतिकारी कदम है। इससे आम आदमी को लाभ पहुंचेगा। गलत ढंग से कमाया धन बाहर आ जाएगा। मंडल प्रभारी दाता राम ने कहा कि अंबेडकर निर्वाण दिवस सभी मंडलों,शक्ति केंद्रों पर आयोजित करने के लिए सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर काम करें। इस अवसर पर मंडल महासचिव विजय ¨सगला,सरपंच प्रवीन अग्रवाल,शक्ति केन्द्र प्रमुख सतीश,रोशन लाल,अनिल वालिया, विनीत ¨सगला, ईन्द्रजीत ¨सह,डा. सयो राम,मुशी राम,पूर्व सरपंच कंवर ¨सह,जगदीश पाल आदि उपस्थित रहे।