ढेहा बस्ती में लेनदेन के लिए झगड़ा, आठ घायल
रादौर : छोटाबांस की ढेहा बस्ती में पैसों के लेन देन को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी सं
By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Jul 2017 12:41 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jul 2017 12:41 AM (IST)
रादौर : छोटाबांस की ढेहा बस्ती में पैसों के लेन देन को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। झगड़ा में दोनों पक्षों के आठ से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। घायलों को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। सोमवार को ढेहा बस्ती के अजय कुमार के साथ सतीश कुमार वगैरा की लेन देन के लिए बहस हुई थी। जिसके बाद मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें दोनों पक्षों के सतीश कुमार, सलीम, विक्रम, जय चंद, हरपाल, लख्मी, जैदा, धर्मचंद, अजय कुमार को गंभीर चोट आई। पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंची। थाना प्रभारी शीशपाल वालिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें